Super Exam General Studies Architecture / वास्तु-कला Question Bank हड़प्पा सभ्यता की वास्तुकला (स्थापत्य कला भाग 1)

  • question_answer
    निम्नलिखित में से किस पशु का अंकन हड़प्पा संस्कृति की मुहर पर नहीं मिलता है? [JKPSC 2009 ]

    A) बैल

    B) घोड़ा

    C) हाथी

    D) भेड़

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - घोड़ा
    व्याख्या - हड़प्पा संस्कृति की मुहर पर घोड़े का अंकन नहÈ मिला है। हड़प्पा के स्थलों से मिली जानवरों की हड्डियों में मवेशियों, भेड़, बकरी, भैंस तथा सूअर की हड्डियां शामिल हैं। ये सभी जानवर पालतू थे । जंगली जानवर जैसे वराह (सूअर), हिरण तथा घडियाल की हड्डियां भी मिली हैं। हम यह नहीं जान पाये हैं कि हड़प्पा-निवासी स्वयं इन जानवरों का शिकार करते थे या फिर अन्य आखेटक - समुदायों से इनका मांस प्राप्त करते थे। मछली तथा पक्षियों की हड्डियां भी मिली हैं।
    टिप्पणी - कालीबंगा से ऊंट की अस्थियां मिली हैं। कूबड वाला बैल सबसे प्रिय पशु था। घोडा को पालने के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं, लेकिन हाथी को पालतू जानवर मानने के प्रमाण प्राप्त हो चुके हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner