Super Exam General Studies Architecture / वास्तु-कला Question Bank हड़प्पा सभ्यता की वास्तुकला (स्थापत्य कला भाग 1)

  • question_answer
    निम्नलिखित पशुओं में से किस एक का हड़प्पा सभ्यता में पाई मुहरों और टेराकोटा कलाकृतियों में निरूपण/अंकन नहीं हुआ था -  (IAS 2001)

    A) गाय

    B) हाथी

    C) गैंडा

    D) बाघ

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - गाय
    व्याख्या - हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो की मृण्मूर्तियों में गाय की आकृति नहीं है। हड़प्पा सभ्यता में पशुओं, पक्षियों, पुरुषों एवं स्त्रियों के चित्र उकेरे गए हैं। इनमें तीन चौथाई मृण्मूर्तियों पर पशुओं के चित्र मिलते हैं। इनका निर्माण मिट्टी (पक्की हुई) से हुआ है। पशु पक्षियों में बैल, भैसा, भेड़, बकरा, बाघ, सूअर, गैंडा, भालू, बन्दर, मोर, तोता, बत्तख एवं कबूतर की मृण्मूर्तियां प्राप्त हुई हुई हैं। इसके अलावा बैलगाड़ी और ठेलागाडी की आकृति भी मिली हैं। टेराकोटा में कुबड़ वाले सांड की आकृति विशेष रूप से मिलती हैं। घोड़े साक्ष्य मोहनजोदड़ो की एक मृण्मूर्ति से मिलता है।
    टिप्पणी - कुछ मृणमूर्तियों में अर्द्धमानव की आकृति भी बनी है अर्थात् कुछ जानवर के मुख मानव के बने हैं। मानव मृण्मूर्तियां ठोस हैं, परन्तु पशुओं की खोखली हैं। अधिकतर मृण्मूर्तियां हाथ से बनी हैं। किन्तु कुछ सांचे में भी ढालें गए हैं। जल जन्तुओं में घड़ियाल, कछुआ और मछली की मृण्मूर्तियां हड़प्पा से प्राप्त होती हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner