A) न्यू इग्लैंड प्रदेश यहां का सबसे पुराना औद्योगिक प्रदेश है।
B) शिकागो मांस प्रसंस्करण एवं रेलवे हेतु प्रसिद्ध है।
C) डेट्राइट ऑटोमोबाइल उद्योग हेतु प्रसिद्ध है।
D) अलाबामा शराब उद्योग का प्रमुख केंद्र है।
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - अलाबामा शराब उद्योग का प्रमुख केंद्र है। |
व्याख्या - विकल्प संयुक्त राज्य अमेरिका के औद्योगिक प्रदेशों के सम्बन्ध में असत्य है, शेष सभी विकल्प सही है। |
न्यू इग्लैंड प्रदेश यू.एस.ए. का सबसे पुराना औद्योगिक प्रदेश है। यह अमेरिका का पहला क्षेत्र भी था जिसमें औद्योगिक क्रांति का बदलाव हुआ। इस औद्योगिक प्रदेश के अंतर्गत मेन वरमॉण्ट, न्यू हैम्पशायर, मैसाचुसेट्स, रोड आइलैंड और कनेक्टिकट जैसे प्रमुख राज्य सम्मिलित हैं। इस औद्योगिक प्रदेश के अंर्तगत संयुक्त राज्य अमेरिका का लगभग एक तिहार्इ उनी वस्त्र का उत्पादन होता है। इसके अतिरिक्त यहां इंजीनियरिंग उद्योग का भी विकास हुआ है। इस प्रदेश में बोस्टन (बॉस्टन) पश्चिमी गोलार्ध में चमड़ा उद्योग का सबसे बड़ा केन्द्र हैं। |
शिकागो, संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा औद्योगिक केन्द्र है। यह विश्व का सबसे बड़ा मांस प्रसंस्करण का केन्द्र है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन भी है। यह लोहा इस्पात का भी केन्द्र है। गैरी, यंग्सटाउन, क्लीवलैंड, बफेलो, डुलुथ, मिलवाउकी इस प्रदेश में लोहा इस्पात के अन्य प्रमुख केन्द्र है। इस औद्योगिक प्रदेश के इण्डियाना हार्बर में लोहा इस्पात तथा ऑटोमोबाइल का उत्पादन होता है। |
डेट्राइट, संयुक्त राज्य अमरीका के मिशिगन प्रांत में डेट्राइट नदी के तट पर स्थित एक शहर है. जो ओटोमोबाइल उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। |
अलाबामा संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण क्षेत्र में स्थित एक राज्य है, जो सूती वस्त्र उत्पादन हेतु विख्यात है। संयुक्त राज्य अमेरिका का 95 प्रतिशत सूती वस्त्र यहां बनता है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec