s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Geography Resources and Industry / संसाधन एवं उद्योग Question Bank संसाधन एवं उद्योग

  • question_answer
    रूर बेसिन प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र है- (UPPCS 2010)

    A) चीन का

    B) जर्मनी का

    C) जापान का

    D) यूनाइटेड किंगडम का

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - जर्मनी का
    व्याख्या - रूर औद्योगिक क्षेत्र जर्मनी में स्थित है, जो यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा लौह-इस्पात उत्पादक क्षेत्र है। जर्मनी को 90% इस्पात-उत्पादन रूर क्षेत्र से प्राप्त होता है। इस प्रदेश के प्रमुख केन्द्र ऐसेन, डार्टमण्ड, ओवर हॉसेन, डूसेलडर्फ, बोचम, ग्लेसेनकिरचेन, डुइसबर्ग आदि हैं। रूर बेसिन में सर्वोत्तम प्रकार के एंथेसाइट एवं कोकिंग कोयले के भण्डार हैं। यहां एमेस्चेर घाटी में भी कोयला मिलता है। विश्व में जर्मनी का लोहा-इस्पात उत्पादन में छठा स्थान है। जर्मनी के लौह-इस्पात उद्योग का सबसे सघन संकेन्द्रण रूर क्षेत्र में हुआ है। रूर नदी-बेसिन के नाम पर इस प्रदेश का नामकरण हुआ है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner