s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Geography Resources and Industry / संसाधन एवं उद्योग Question Bank संसाधन एवं उद्योग

  • question_answer
    विश्व में सबसे अधिक कोयला उत्पादन करने वाला देश है -(BPSC 2011)

    A) भारत

    B) संयुक्त राज्य अमेरिका

    C) चीन

    D) रूस

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - चीन
    व्याख्या - विश्व का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश चीन है। चीन में वर्ष 2019-20 में कुल 3.523 अरब टन कोयले का उत्पादन हुआ था। कोयला उत्पादन की दृष्टि से संयुक्त राज्य अमेरिका दूसरे स्थान पर आता है। अन्य प्रमुख कोयला उत्पादक भारत और ऑस्ट्रेलिया हैं। पांच देशों, अर्थात् चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, भारत और जापान ने दुनिया भर में कोयले की खपत का 80: से अधिक के लिए उत्तरदायी हैं।
    विशेष - कार्बन की मात्रा के आधार पर कोयले चार प्रकार के होते हैं-
    पीट कोयला - इसमें कार्बन की मात्रा 50% से 60% तक होती है। यह सबसे निम्न कोटि का कोयला है।
    लिग्नाइट कोयला - इस किस्म के कोयले में कार्बन की मात्रा 65% से 70% तक होती है। इसका रंग भूरा होता है, इसमें जलवाष्प की मात्रा अधिक होती है।
    बिटुमिनस कोयला - इस प्रकार के कोयले में कार्बन की मात्रा 70% से 85% तक होती है। इसे मुलायम कोयला भी कहा जाता है। इसका उपयोग घरेलू कायोर्ं में होता है।
    एंथेसाइट कोयला - इसमें कार्बन की मात्रा 85% से भी अधिक रहती है। यह कोयले की सबसे उत्तम कोटि है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner