Super Exam History Freedom struggle Question Bank स्वाधीनता संग्राम (1928-1935 ई.)

  • question_answer
    गांधीजी के निम्नलिखित अनुयायियों में से कौन पेशे से एक शिक्षक था?

    A) ए. एन. सिन्हा

    B) बृज किशोर प्रसाद

    C) जे. बी. कृपलानी

    D) राजेन्द्र प्रसाद

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - जे. बी. कृपलानी
    व्याख्या - जे.बी. कृपलानी अर्थात जीवटराम भगवानदास कृपलानी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, गांधीवादी, समाजवादी, पर्यावरणवादी तथा राजनेता थे। उन्हें सम्मान से आचार्य कृपलानी कहा जाता था। जे. बी. कृपलानी की शिक्षा सिंध और मुंबर्इ के ‘विल्सन कॉलेज’ में आरंभ हुर्इ। उन्होंने एम. ए. तक की शिक्षा पुणे के ‘फर्ग्युसन कॉलेज’ से प्राप्त की थी, जिसकी स्थापना लोकमान्य तिलक और उनके साथियों ने की थी। जे. बी. कृपलानी जी ने एक शिक्षक के रूप में अपना व्यावसायिक जीवन आरंभ किया था। कृपलानी 1912-1917 र्इ. तक बिहार के मुजफ्फरपुर कॉलेज में अंग्रेजी और इतिहास के प्रोफेसर रहे।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner