s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Indian Polity and Civics Procedure for Constitutional Amendment Question Bank संविधान संशोधन की प्रकिया

  • question_answer
    निम्न संविधान संशोधनों में से किस एक के द्वारा पहली बार और में दल-बदल विरोधी प्रावधान किया गया? (UPPSC (M)-2008, MPPSC-2015)

    A) 54वां संशोधन

    B) 53वां संशोधन

    C) 52वां संशोधन

    D) 51वां संशोधन

    Correct Answer: C

    Solution :

    व्याख्या-52वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1985 के माध्यम से देश में ’दल-बदल विरोधी कानून’ पारित किया गया। साथ ही संविधान की दसवीं अनुसूची, जिसमें दल-बदल विरोधी कानून शामिल है, को भी संशोधन के माध्यम से भारतीय से संविधान जोड़ा गया। हालाँकि कुछ वर्ष बाद इस कानून में व्याप्त कमियों को दूर करने के लिए 2003 में 91वाँ संविधान संशोधन विधेयक पारित किया गया जिसमें निम्न प्रावधान किए गए हैं:
    दल-बदल करने वाले सांसद एवं विधायक की सदस्यता स्वतः ही समाप्त हो जाएगी।
    दल-बदल करने वाले सदस्य किसी भी प्रकार का सरकारी एवं लाभ का पद प्राप्त नहीं कर सकेगे।
    सदन की सदस्यता हासिल करने के लिए पुनः चुनाव जीतना होगा।
    मंत्रिपरिषद् का आकार केन्द्र एवं बड़े राज्यों में लोकप्रिय सदन की सदस्य संख्या का 15 प्रतिशत ही हो सकेगा एवं छोटे राज्यों में मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या 12 होगी, जैसे-सिक्किम आदि।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner