Super Exam Indian Polity and Civics The Indian Constitution Question Bank संविधान की उद्देशिका एवं विशेषताएँ

  • question_answer
    निम्न कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है? (UPSC-2003)

    A) राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की रचना बंकिमचन्द्र चटर्जी ने मूल बंगला भाषा में की थी।

    B) शक संवत् पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग में 1 चैत्र सामान्यतः 22 मार्च को और अधिवर्ष में 21 मार्च को पड़ता है।

    C) भारत के राष्ट्रीय ध्वज के प्रारूप को संविधान सभा ने 22 जुलाई, 1947 को अपनाया था।

    D) रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा मूल बंगला में रचित गान जन-गण-मन के हिन्दी संस्करण को संविधान सभा ने भारत के राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी, 1950 को अपनाया था।

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की रचना बंकिमचन्द्र चटर्जी ने मूल बंगला भाषा में की थी।           व्याख्या - बंकिमचन्द्र चटर्जी ने संस्कृत में ‘वंदे मातरम्‘ गीत की रचना की, जिसे राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन‘ के समान दर्जा प्राप्त है। यह गीत स्वतंत्रता संग्राम में जन-जन का प्रेरणा स्रोत था। इसे संविधान सभा द्वारा राष्ट्रगीत के रूप में 24 जनवरी 1950 को अपनाया गया था। टिप्पणी-भारतीय संविधान के भाग 4 के अनुच्छेद 36 से 51 तक राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों का विवरण है। ये नीति-निदेशक तत्व आयरलैंड के संविधान से लिए गए हैं। राज्य के नीति-निदेशक तत्वों के प्रतिस्थापित करने के पीछे मुख्य उद्देश्य देश में आर्थिक एवं सामाजिक लोकतंत्र को स्थापित करना है। राज्य का यह कर्तव्य होगा कि प्रशासन में और विधि के निर्माण में नीति-निदेशक सिद्धान्तों का अनुकरण करें। ये प्रजातांत्रिक संविधान के अधीन राज्य के उद्देश्य को समेटे हुए हैं। अर्थात् उसे कल्याणकारी राज्य होना है, पुलिस राज्य नहीं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner