Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank संगीतकला का सामान्य परिचय (संगीत कला भाग 1)

  • question_answer
    संगीत ग्रन्थ एवं उनके रचनाकारों के संदर्भ में कौन सा/कौन से युग्म सही सुमेलित है/हैं -
    1. संगीत मकरंद - नंद
    2. संगीत रत्नाकार - मतंग
    3. चतुर्डडी प्रकाशिका - वेंकटमखी
     

    A) 1 और 2

    B)                          2 और 3

    C) 1 और 3

    D)          1, 2 और 3

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 3
    व्याख्या - संगीत ग्रन्थ एवं उनके रचनाकारों में युग्म 2 का सुमेलन गलत है। वस्तुत: संगीत रत्नाकर’ नामक ग्रंथ की रचना प्रसिद्ध संगीतविद् सारंगदेव ने 13वीं सदी में की थी। नंद ने 11वीं सदी में ‘संगीत मकरंद’ नामक पुस्तक की रचना की। वेंकटमखी कर्नाटक संगीत के प्रसिद्ध संगीतकार थे। इन्होंने ‘चतुर्डडी- प्रकाशिका’ नाम से संगीत विद्या पर प्रसिद्ध पुस्तक लिखी।
    टिप्पणी -
    संगीत रलाकर’ नामक ग्रन्थ में 264 रागों के बारे में जानकारी मिलती है।
    वृहद्देशी’ नामक ग्रंथ की रचना मतंग ने की जो कर्नाटक क्षेत्र से संबंधित थे।
    रामामात्य ने ‘स्वरमेला-कलानिधि’ की रचना 16वीं शताब्दी में की थी।
    नंद के ‘संगीत मकरंद’ नामक ग्रन्थ में 93 रागों का उल्लेख है, और उन्हें स्त्रीलिंग और पुलिंग प्रजातियों में वर्गीकृत करने का प्रयास किया गया है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner