Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank शास्त्रीय, अर्धशास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत (संगीत कला भाग 2)

  • question_answer
    गजल के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. मुअद्दस गजलों के अशआरों में रदीफ और काफिया दोनों का संतुलन रखा जाता है।
    2. मुकफ्फा गजलों में केवल काफिया का ध्यान रखा जाता है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1    

    B)          केवल 2

    C) 1 और 2   

    D)          न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - गजलों का आरंभ यद्यपि अरबी साहित्य की काव्य विधा के रूप में हुआ किन्तु फारसी साहित्य में आकर यह विधा कथ्य की दृष्टि से काफी विकसित होती चली गई। फारसी साहित्य में गजल दैहिक या भौतिक प्रेम से आगे बढ़कर आध्यात्मिक प्रेम में परिवर्तित हो गई।
    तुकबन्दी के आधार में गजल 2 प्रकार की होती है -
    मुअद्दस गजलें- वे गजलें जिनके अशश्आरों में रदीफ और काफिया दोनों का ध्यान रखा जाता है।
    मुकफ्फा गजलें- जिन गजल के अशश्आरों में केवल काफिया का ध्यान रखा जाता है। भाव के आधार गजलें दो प्रकार की होती हैं
    मुसल्सल गजलें- वे गजल जिसमें प्रत्येक शेर का भावार्थ क्रमश: एक दूसरे से जुड़ा रहता है।
    गैर मुसल्सल गजलें- वह गजल जिसमें प्रत्येक शेर का भाव स्वतंत्र होता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner