Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank शास्त्रीय, अर्धशास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत (संगीत कला भाग 2)

  • question_answer
    कर्नाटक संगीत के संदर्भ में असत्य कथन कौन सा है?

    A) कर्नाटक संगीत में कुल 12 स्वर लगते हैं।

    B) कर्नाटक संगीत में मुख्य तत्व राग और ताल होता है।

    C) यह शास्त्रीय संगीत की उत्तर भारतीय शैली है।

    D) कर्नाटक संगीत भक्ति संगीत के रूप में होता है।

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - यह शास्त्रीय संगीत की उत्तर भारतीय शैली है।
    व्याख्या - शास्त्रीय संगीत की कर्नाटक शैली दक्षिण भारतीय शैली है अत: विकल्प असत्य है। कर्नाटक संगीत ज्यादातर भक्ति संगीत के रूप में होता है और ज्यादातर रचनाएं हिन्दू देवी देवताओं को संबोधित होता है। इसके अलावा कुछ हिस्सा प्रेम और अन्य सामाजिक मुद्दों को भी समर्पित होता है। कर्नाटक शास्त्रीय शैली में रागों का गायन अधिक तेज और हिंदुस्तानी शैली की तुलना में कम समय का होता है।
    टिप्पणी - कर्नाटक संगीत में कई तरह की विधाएं हैं जैसे कि अलापाना, निरावल, कल्पनस्वरम, थानम और रागम थनम पल्लवी। हिंदुस्तानी संगीत में लखनऊ, जयपुर, किराना, आगरा आदि विभिन्न घराने हैं, जबकि कर्नाटक संगीत में ऐसा कोई भी घराना नहीं है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner