Super Exam Geography Agriculture and animal Husbandry / कृषि और पशुपालन Question Bank विश्व में क्रषि एवं पशुपालन

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. तम्बाकू एक नगदी फसल है।
    2. निकोटिना टुवैकम आम की एक फसल है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - केवल 1
    व्याख्या - तम्बाकू एक प्रमुख नगदी फसल है। तम्बाकू की कृषि के लिए लाल दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है।
    तम्बाकू की कृषि के लिए ठंडी और शुष्क जलवायु की आवश्यकता होती है तथा 100 सेंटीमीटर वर्षा पर्याप्त होती है। इसके पौधे को विकास करने के लिए ठंड की ज्यादा जरूरत होती है, जबकि पौधे को पकने के दौरान तेज धूप की आवश्यकता होती है। तम्बाकू की कृषि समुद्र तल से लगभग 1800 मीटर की ऊंचार्इ पर की जाती है।
    निकोटिना टुवैकम तम्बाकू की एक प्रजाति है। इस प्रजाति की किस्मों के पौधे लम्बे और पत्ते चौड़े पाए जाते है। इसके पौधों पर आने वाले फूलों का रंग गुलाबी होता है।
    तम्बाखू के पौधे को अंकुरण के लिए 15 डिग्री के आसपास तापमान की जरूरत होती है, जबकि विकास के लिए 20 डिग्री के आसपास तापमान की आवश्यकता होती है।
    इसकी कृषि हेतु अधिक बारिश की आवश्यकता नहीं होती है। सामान्यत: इस फसल की पैदावार सर्दियों के मौसम में की जाती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner