Super Exam Geography World Geography / विश्व का भूगोल Question Bank विश्व भूगोलः एक सामान्य परिचय

  • question_answer
    ‘ग्रेट रेड स्पॉट’ की उपस्थिति किस ग्रह की विशेषता है?

    A) मंगल

    B) शनि

    C) बृहस्पति

    D) अरुण

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - बृहस्पति
    व्याख्या - बृहस्पति सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। इस ग्रह पर वायुमंडलीय दबाव पृथ्वी की अपेक्षा एक करोड़ गुना अधिक है। अपनी स्वयं की रेडियो ऊर्जा की उपस्थिति के कारण, इसमें ग्रह और एक तारे दोनों के गुण होते हैं। बृहस्पति ग्रह 90% हाइड्रोजन, 10% हीलियम और कुछ मात्रा में मीथेन, पानी, अमोनिया और चट्टानी कणों से बना हुआ है। ‘ग्रेट रेड स्पॉट’ की उपस्थिति इसकी सबसे प्रमुख विशेषता है, जिसको ग्रह के वातावरण में एक जटिल तूफान माना जाता है। इस ग्रह को ‘लघु सौर मंडल’ के रूप में भी जाना जाता है।
    टिप्पणी -
    बृहस्पति पर विगत सैकड़ों वषोर्ं से एक बवंडर चल रहा है जो कि लाल बादलों से बना हुआ है। यह बवंडर अत्यंत विशाल है। चित्रों में देखने पर यह एक धब्बे की तरह नजर आता है और इसे बृहस्पति की लाल आंख भी कहते हैं।
    सन् 1610 में गैलीलियो ने सबसे पहले बृहस्पति को दूरबीन से देखा था। उसने इस ग्रह के चार सबसे बड़े उपग्रहों - आयो, युरोपा, गैनिमीड और कैलीस्टो की खोज की थी। इन उपग्रहों को अब गैलीलियन उपग्रह कहते हैं।
    बृहस्पति का गैनिमीड उपग्रह सौर मंडल में सबसे बड़ा उपग्रह है जो कि बुध ग्रह से भी ज्यादा बड़ा है।
    विशेष - अपने शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण के कारण बृहस्पति सौर मंडल के अन्य ग्रहों को बाहरी उल्काओं के हमले से बचाए रखता हैं, क्योंकि यह उन्हें अपनी तरफ खींच लेता है। इसलिए बृहस्पति ग्रह को सौरमंडल का वैक्यूम क्लीनर कहा जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner