Super Exam Geography World Geography / विश्व का भूगोल Question Bank विश्व भूगोलः एक सामान्य परिचय

  • question_answer
    सूर्य के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. सूर्य का ऊपरी सतह जो दिखार्इ देता है प्रकाश मंडल है।
    2. प्रकाशमंडल मुख्य रूप से हाइड्रोजन गैस से बना होता है।
    3. सूर्य किरीट या कोरोना X किरण विकीर्ण करने की क्षमता रखता है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करे

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या - उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं। सूर्य एक गैसीय पिंड है। ठोस नहीं होने के कारण इसके विभिन्न भागों में असमान गति पार्इ जाती है।
    सूर्य की ऊपरी सतह जो –श्य योग्य है प्रकाश मंडल कहलाती है। इसी सतह से किरणों का विकिरण होता है। प्रकाश मंडल से ही से सूर्य का व्यास निर्धारित होता है।
    प्रकाश मंडल के ऊपर का भाग वर्णमंडल कहलाता है। यह भाग मुख्य रूप से हाइड्रोजन गैस से बना होता है। यह पूर्ण सूर्यग्रहण के समय दिखायी देता है।
    वर्णमंडल स्तर के पीछे सूर्य का प्रभामंडल युक्त किरीट या कोरोना होता है। सूर्यग्रहण के समय जब प्रकाशमंडल पूर्णत: ढंक जाता है तो सूर्य किरीट या कोरोना दिखायी देता है। अंतरिक्ष में बहुत दूर तक फैला किरीट या कोरोना X किरण विकीर्ण करने की क्षमता रखता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner