Super Exam Geography World Geography / विश्व का भूगोल Question Bank विश्व भूगोलः एक सामान्य परिचय

  • question_answer
    खगोलीय पिंडो के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें
    1. धूमकेतु नियमित कक्षाओं में सूर्य के चारों ओर घूमते हैं।
    2. उल्काश्म ठोस आकाशीय पिंड हैं।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - न तो 1 न ही 2
    व्याख्या - उपरोक्त दोनों कथन असत्य है।
    धूमकेतु - यह धूल, बर्फ और गैसों से बने पिंड हैं। इनकी परिक्रमण कक्षा नियमित नहीं होती बल्कि ये लंबी और अनियमित कक्षाओं में सूर्य के चारों ओर घूमते हैं। ये जब सूर्य के बहुत करीब से गुजरते हैं, तो ये एक लंबी चमकीली पूंछ के साथ चमकते हैं।
    उल्काश्म -उल्काश्म ठोस नहीं अपितु धूल एवं गैस से निर्मित आकाशीय पिंड हैं। ये पिंड जब वायुमंडल में प्रवेश करते हैं तो गुरुत्वाकर्षण के कारण तेजी से पृथ्वी की ओर आते हैं एवं वायुमंडलीय घर्षण से चमकने लगते हैं। इन्हें ‘टूटता हुआ तारा’ कहा जाता है क्योंकि ये वायुमंडलीय कणों के घर्षण के फलस्वरूप पृथ्वी पर पहुंचने से पूर्व ही जलकर नष्ट हो जाते हैं। वैसे उल्काश्म जो कि आकार में बड़े होते हैं एवं पूर्णत: नहीं जलते हैं तथा चट्टानों के रूप् में पृथ्वी तक पहुंचते हैं, उल्कापिंड कहलाते हैं।
    टिप्पणी - प्रसिद्ध खगोलीय पिंड हैली धूमकेतु पृथ्वी से दिखार्इ देने वाला धूमकेतु हैं, जिसे एडमंड हैली ने खोजा था। इस धूमकेतु को अंतिम बार वर्ष 1986 में देखा गया था। वस्तुत: हैली धूमकेतु हर 76 वर्ष बाद पृथ्वी से देखा जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner