Super Exam Geography World Geography / विश्व का भूगोल Question Bank विश्व भूगोलः एक सामान्य परिचय

  • question_answer
    ग्रहों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. बुध 88 दिनों में सूर्य की एक परिक्रमा पूर्ण कर लेता है।
    2. शुक्र को पृथ्वी की बहन भी कहा जाता है।
    3. मंगल ग्रह का ग्रह का सबसे ऊंचा बिंदु निक्स ओलम्पिया है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या - उपरोक्त सभी कथन सत्य है। बुध सूर्य के सबसे निकट वाला ग्रह है, अत: इसे सूर्य की परिक्रमा पूरी करने में 88 दिनों का समय लगता है। अत्यधिक गर्म होने से इस पर जीवन की कोर्इ संभावना नहीं है। इस ग्रह पर तापान्तर सभी ग्रहों में सबसे अधिक है, यहां दिन अति गर्म और रातें बर्फीली होती हैं।
    शुक्र - शुक्र सूर्य के निकटवर्ती दूसरा ग्रह एवं पृथ्वी के सबसे निकटतम ग्रह है। यह 225 दिनों में सूर्य की एक परिक्रमा पूर्ण कर लेता है। अन्य ग्रहों के विपरीत यह सूर्य की परिक्रमा पूर्व से पश्चिम दिशा में करता है। शुक्र प्रात: पूर्व दिशा में एवं सांझ को पश्चिम दिशा में दिखार्इ देता है, इसलिए इसे भोर का तारा या सांझ का तारा भी कहते हैं। आकार एवं द्रव्यमान में पृथ्वी के लगभग समान होने के कारण इसे ‘पृथ्वी की बहन’ कहा जाता है।
    मंगल - मंगल सौर परिवार का चौथा सदस्य है। मंगल सूर्य की परिक्रमा 687 दिनों में पूरी करता है। मंगल की सतह लाल होने के कारण इसे लाल ग्रह भी कहते है। इसकी घूर्णन गति 24 घंटे 37 मिनट 23 सेकंड है। इस ग्रह का सबसे ऊंचा बिंदु (पर्वत) निक्स ओलम्पिया है।
    टिप्पणी - बुध और शुक्र के कोर्इ उपग्रह नहीं है। जबकि द्य मंगल के दो प्राकृतिक उपग्रह फोबोस और डीमोस है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner