Super Exam Geography World Geography / विश्व का भूगोल Question Bank विश्व भूगोलः एक सामान्य परिचय

  • question_answer
    सूर्यग्रहण कब होता है?    (BPSC 2005)

    A) सूर्य जब चंद्रमा व पृथ्वी के बीच आता है।

    B) पृथ्वी जब सूर्य और चंद्रमा के बीच आती है।

    C) चंद्रमा जब सूर्य व पृथ्वी के बीच आता है।

    D) उपर्युक्त में से कोर्इ भी नहीं

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - चंद्रमा जब सूर्य व पृथ्वी के बीच आता है।
    व्याख्या - ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जब एक खगोलीय पिंड पर दूसरे पिंड की छाया पड़ती है, तब ग्रहण होता है। वह स्थिति जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आता है तो सूर्य से पृथ्वी पर आने वाला प्रकाश प्रतिबंधित हो जाता है और सूर्य ग्रहण लगता है।
    टिप्पणी -
    चन्द्रग्रहण - वह स्थिति जब पृथ्वी और चंद्रमा परिक्रमा करते हुए सूर्य और पृथ्वी के सीध में आ जाते है तो चंद्रग्रहण होता है। चंद्र ग्रहण रात को होता है तथा यह स्थिति पूर्णिमा पर होती हैं। चंद्र ग्रहण में पृथ्वी, सूर्य और चंद्र के बीच होती है जिसमे पृथ्वी की छाया चंद्र पर पड़ती हैं तथा चंद्रमा का प्रकाश धुंधला पड़ जाता है। चन्द्र ग्रहण पूर्णिमा की रात में होता है एक साल में अधिकतम तीन बार पृथ्वी के उपछाया से चंद्रमा गुजरता है, तभी चन्द्र ग्रहण लगता है। वर्ष 2020 का पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को सम्पन्न हुआ था ।
    विशेष -
    जब सूर्य का एक भाग छिप जाता है तो उसे आंशिक सूर्यग्रहण कहते हैं।
    पूर्ण सूर्यग्रहण के दौरान डायमंड रिंग दिखार्इ देती हैं। जब सूर्य कुछ देर के लिए पूरी तरह से चंद्रमा के पीछे छिप जाता है तो उसे पूर्ण सूर्यग्रहण कहते हैं।
    पूर्ण सूर्यग्रहण हमेशा अमावस्या को ही होता है। सूर्यग्रहण की तरह ही चंद्रग्रहण भी आंशिक और पूर्ण हो सकता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner