Super Exam Geography World Geography / विश्व का भूगोल Question Bank विश्व भूगोलः एक सामान्य परिचय

  • question_answer
    अधोलिखित ग्रहों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. ‘अरुण’ ग्रह की खोज सर विलियम हर्शेल ने की थी।
    2. ‘टाइटन  ‘ शनि का सबसे बड़ा उपग्रह है।
    3. ‘वरुण’ सूर्य से सर्वाधिक दूरी पर स्थित ग्रह है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 12 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

     उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या - उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं। सूर्य सहित उसके समस्त आकाशीय पिंडों के समूह को सौरमंडल कहते हैं, जिसमें सूर्य के अलावा ग्रह, उपग्रह, क्षुद्रग्रह, धूमकेतू, उल्काएं तथा धूल कण सम्मिलित हैं। ऐसे आकाशीय पिंड जो अपनी-अपनी कक्षाओं में सूर्य की परिक्रमा करते हैं, ग्रह कहलाते हैं।’
    अरुण (युरेनस) - अरुण सूर्य से दूरी अनुसार सातवां ग्रह और आकार अनुसार सौर मंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है। 1781 र्इ. में सर विलियम हर्शेल ने इसकी खोज की थी।
    शनि - शनि सौर मंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। यह सौर मंडल का अंतिम ग्रह है जिसे खुली आंखों से देखा जा सकता है। यह बृहस्पति और यूरेनस के बीच स्थित है। नर्इ NCERT के अनुसार 12 अक्टूबर 2019 के बाद अन्तर्राष्ट्रय खगोलीय संघ की आधिकारिक वेबसाइट के अनूसार शनि के उपग्रहों की संख्या 82 हो गर्इ है। जिनमें से ‘टाइटन’ का सबसे बड़ा उपग्रह है। इसे गैसों का गोला एवं गैलेक्सी समान ग्रह भी कहा जाता है। इस ग्रह का फोबे उपग्रह शनि की कक्षा में घूमने के विपरीत दिशा में परिक्रमा करता है।
    वरुण (नेपच्यून) - प्लेटो से ग्रह का दर्जा छीने जाने के बाद वरुण ग्रह सूर्य से सर्वाधिक दूरी पर स्थित ग्रह है। यह सौर मंडल का आठवां सदस्य है। इस ग्रह की खोज 1846 र्इ. में जर्मन खगोलविद जॉन गोले द्वारा की गयी थी। इसके 13 प्राकृतिक उपग्रह हैं, जिनमें से ट्रिटोन और मेरीड प्रमुख हैं।
    विशेष -
    अरुण ग्रह के उच्च अक्षीय झुकाव के कारण इसे लेटा हुआ ग्रह भी कहा जाता है।
    ‘टाइटन’ मंगल ग्रह की तरह रंग में नारंगी दिखार्इ देता है, और इसका स्वयं का वातावरण और गुरुत्वाकर्षण बल है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner