Super Exam Geography World Geography / विश्व का भूगोल Question Bank विश्व भूगोलः एक सामान्य परिचय

  • question_answer
    भूगोल के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें
    1. ‘जियोग्राफी’ लैटिन भाषा का शब्द है।
    2. सर्वप्रथम यूनान के विद्वान इरैटोस्थनिज ने भूगोल को पृथ्वी के विज्ञान के रूप में स्थापित किया।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 2
    व्याख्या - कथन 1 असत्य है। वस्तुत: ‘जियोग्राफी’ ग्रीक भाषा का शब्द है। जियो का अर्थ होता है - पृथ्वी तथा ग्राफी का अर्थ है वर्णन करना। इसके अन्तर्गत पृथ्वी, वायु एवं जल तथा उससे सम्बद्ध सभी वस्तुओं का अध्ययन शामिल किया जाता है। सर्वप्रथम यूनान (ग्रीक) के विद्वान इरैटोस्थनिज ने भूगोल को पृथ्वी के विज्ञान के रूप में स्थापित किया। इसके बाद हैरोडोटस, स्ट्रेगे तथा ट्रॉमेली आदि विद्वान इस मत को व्यवस्थित स्वरूप देते चले गये।
    टिप्पणी
    इरैटोस्थनिज यूनान के एक गणितज्ञ, भूगोलविद, खगोलविद थे। इन्हें भूगोल का पिता कहा जाता है।
    इरैटोस्थनिज ने भूगोल के लिए GEOGRAPHICA (ज्योग्राफीका) शब्द का प्रयोग किया। इसलिए इनको व्यवस्थित भूगोल का जनक भी कहते हैं। इन्होंने ही भू-भौतिकी को जन्म दिया।
    विशेष - अनेक अध्ययन स्रोतों में हिकेटियस को भूगोल का जनक या पिता कहा गया है। किन्तु नर्इ NCERT के अनुसार इरैटोस्थनिज ही भूगोल के जनक हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner