Super Exam Geography Continents Of The World / विश्व के महाद्वीप Question Bank विश्व के महाद्वीप (मानचित्रण)

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. अमेजन नदी का अपवाह तंत्र विश्व में सबसे बड़ा है।
    2. अमेजन नदी को जैव विविधता का केंद्र कहा जाता है।
    3. यह विश्व की सबसे लम्बी नदी है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) 2 और 3

    C) 1 और 2

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - कथन 3 असत्य है, शेष दोनों कथन सत्य हैं।
    लंबार्इ की दृष्टी से अमेजन विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी है। जबकि अपवाह तंत्र (पानी की मात्रा) के आधार पर यह विश्व की सबसे बड़ी नदी है। यह नदी दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के 9 देशों यथा ब्राजील, बोलिविया, पेरू, इक्वेडोर, कोलंबिया, वेनेजुएला, गुयाना, फ्रेंच गुयाना और सूरीनाम में प्रवाहित होती है।
    अपने विशाल आकार के कारण, इस नदी को “द रिवर सी (Sea) भी कहा जाता है। अमेजन नदी का स्रोत पश्चिमी दक्षिण अमेरिका के एंडीज पहाड़ों से अटलांटिक महासागर है। हालांकि भूगोलवेत्ताओं में इस नदी के उदगम स्थान को लेकर मतभेद है।
    अमेजन जैव विविधता का केंद्र है और यहां जीव-जंतुओं और वनस्पतियों के अनेक प्रकार पाए जाते हैं। अमेजन के वर्षावन पृथ्वी के कुल ऑक्सीजन उत्पादन में 20% से ज्यादा योगदान देकर पर्यावरण संतुलन में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं, जिसकी वजह से इन्हें ‘पृथ्वी का फेफड़ा’ भी कहा जाता है। टिप्पणी. दक्षिण अमेरिका में वर्षा के मौसम के समय इस नदी की चौड़ार्इ कर्इ जगह पर 190-200 किलोमीटर हो। जाती है। विश्व का सबसे बड़ा सर्प एनाकोंडा अमेजन नदी के आसपास के वन में ही रहता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner