Super Exam Geography Continents Of The World / विश्व के महाद्वीप Question Bank विश्व के महाद्वीप (मानचित्रण)

  • question_answer
    उत्तर अमेरिका महाद्वीप के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सत्य है?

    A) जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरी अमेरिकी का सबसे बड़ा नगर मैक्सिको सिटी है।

    B) उत्तरी अमेरिका की सबसे बडी सोने की खान ओण्टेरियों में हैं।

    C) उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों को इग्लू कहते हैं।

    D) उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का क्षेत्रफल की दृष्टि सबसे बड़ा देश कनाड़ा है।

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों को इग्लू कहते हैं।
    व्याख्या - उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों को रेड इंडियन, एस्किमो, नीग्रो तथा इन्युट कहा जाता है। जबकि इग्लू एस्किमो निवासियों के निवास को कहा जाता है जो बर्फ का बना होता है। एस्किमो जाति के लोग रेनडियर कुत्ते का उपयोग स्लेज गाडी को खींचने में करते है। सील मछली की खाल और हड्डी से नाव बनाते है जिसे कयाक कहते है।
    UN की वेबसाइट के अनुसार उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कुल 23 स्वतंत्र देश है। उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका एवं कैरिबियन सागरीय क्षेत्र में अधीनस्थ देशों सहित कुल देशों की संख्या 29 है।
    उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का क्षेत्रफल की दृष्टि सबसे बड़ा देश कनाडा एवं जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश संयुक्त राज्य अमेरिका है। जबकि जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरी अमेरिकी का सबसे बड़ा नगर मैक्सिको सिटी है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner