Super Exam Geography Continents Of The World / विश्व के महाद्वीप Question Bank विश्व के महाद्वीप (मानचित्रण)

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. सुपीरियर झील दुनिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील
    2. महान झीलें संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित हैं।
    3. ग्रेट सॉल्ट लेक राज्य अमेरिका में स्थित हैं।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 3
    व्याख्या - कथन 2 असत्य है, शेष दोनों कथन सत्य हैं। ग्रेट लेक्स की सभी 5 झीलों का निर्माण हिमानी अपरदन के द्वारा हुआ है। यह सभी झीले अंगुली के आकार की पश्चिम से पूर्व की ओर है।
    सुपीरियर झील - यह विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील तथा क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व की दूसरी सबसे बड़ी झील हैं। इस झील के तट पर सेंट साल्ट मेरी नगर (कनाडा) स्थित है।
    मिशीगन झील - यह झील पूर्ण रूपेण संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। ग्रेट लेक्स की सभी झीलों में यह एकमात्र झील है जो केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है जबकि अन्य चारों संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा में स्थित है।
    ह्यूरन - ह्यूरोन झील उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
    ‘सू’ नहर सुपीरियर झील को यूरोन झील से जोड़ती है।
    र्इरी झील - दोनों देशों की सीमा में स्थित इस झील को र्इरी नहर ह्यूरोन झील से जोड़ती है।
    ओंटेरियो झील - वेलैण्ड नहर र्इरी झील को ओंटरियों झील से जोड़ती है।
    ग्रेट सॉल्ट लेक संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। यह झील विश्व की तीसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।
    टिप्पणी -
    इरी और ओंटारियो झीलों के बीच नियाग्रा जलप्रपात है इस जलप्रपात से बड़ी मात्रा में जल विद्युत का उत्पादन होता है जिसका उपयोग अमेरिका और कनाडा दोनों देश करते हैं।
    इरी झील के तट पर संयुक्त राज्य अमेरिका का डेट्रॉयट नगर स्थित है, जो मोटरगाड़ी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
    मिशिगन झील के तट पर शिकागो नगर स्थित है। महान झीलों इनके आसपास के शीतोष्ण घास के मैदान को उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में प्रेयरी कहा जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner