Super Exam Geography Continents Of The World / विश्व के महाद्वीप Question Bank विश्व के महाद्वीप (मानचित्रण)

  • question_answer
    निम्न में से कौनसी नदी संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा बनाती है?

    A) हडसन नदी

    B) टेनेसी नदी

    C) चर्चिल नदी

    D) सेंट लोरेंस नदी

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - सेंट लोरेंस नदी
    व्याख्या - सेंट लोरेंस नदी का उदगम ओंटारियो झील से होता है, जो कनाडा व संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा बनाते हुए प्रवाहित होती है तथा अटलांटिक महासागर के सेंट लोरेंस खाड़ी में गिरती है। इस नदी के तट पर क्यूबेक व कनाडा का सबसे बड़ा शहर मॉन्ट्रियल स्थित है। सेंट लौरेस नदी झीलों से मिलकर विश्व का सबसे लम्बा आंतरिक जलमार्ग बनाती है।
    टिप्पणी - हडसन नदी संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के एडिरॉन डेक पर्वत से निकलकर अटलांटिक महासागर में गिरती है। अपने दक्षिणी छोर से यह नदी न्यूयार्क और न्यू जर्सी प्रांतों की सीमा बांधती है। यह विश्व की सर्वाधिक प्रदूषित नदी है।
    विशेष -
    सेंट लारेंस नदी के अतिरिक्त \[49{}^\circ \]उत्तरी अक्षांश रेखा एवं ग्रेट लेक्स में पांच झीलों में से मिशिगन को छोड़कर अन्य 4 झीलें यथा सुपीरियर, घरान, इरी, ओंटारियो भी संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा बनाती है।
    विश्व की सबसे शांतिपूर्ण सीमा या शांतिपूर्ण रेखा \[49{}^\circ \]उत्तरी अक्षांश रेखा को माना जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner