Super Exam Biology Molecular basis of Inheritance / विरासत का आणविक आधार Question Bank वंशागति का आण्विक आधार एवं जैव तकनीकी

  • question_answer
    जेनेटिक इंजीनियरिंग में निम्न में से किसका प्रयोग होता है?                                        (UPPCS 2015)

    A) प्लास्टिड

    B) प्लाज्मिड

    C) माइटोकॉण्ड्रिया

    D) राइबोसोम

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - प्लाज्मिड
    व्याख्या - वाहक (Vector)- वे DNA अणु हैं, जो बाह्य DNA के खण्ड की अपने अन्दर प्रतिलिपि (कॉपी) बनाने देते हैं। यदि विजातीय या वांछित DNA खंड को इन वाहकों से जोड़ दिया जाये तो वाहक के साथ-साथ विजातीय DNA की संख्या भी गुणित हो जाती है। वाहक अणु में माप में 10 kb से छोटा होना चाहिए तथा इसमें पोषक कोशिका में स्थिर रहने तथा स्वतन्त्र द्विगुणन (Duplication) की क्षमता होनी चाहिए। जेनेटिक इंजीनियरिंग में मुख्यत: प्लाज्मिड्स एवं बैक्टीरियोफेज दो प्रकार के वाहक अणुओं का उपयोग व्यापक रूप से किया जाता है। इसके अतिरिक्त बैक्टेरियल कृत्रिम क्रोमोसोम, यीस्ट कृत्रिम क्रोमोसोम का भी वाहक की तरह इस्तेमाल करते हैं। ये वाहक जीवाणु कोशिकाओं में स्वतन्त्र रूप से प्रतिकृतियां बनाने में सक्षम होते हैं।
    मुख्यत: विशेषताएं-(i) प्रतिकृतियन का उद्गम (Origin Of Replication) (ii) वरणयोग्य चिàक (Selection Marker) (ii) क्लोनिंग स्थल (Cloning Sites) (iv) जीन क्लोनिंग (gene Cloning)
    प्लाज्मिड्स - इसकी खोज विलियम हेज तथा जोशुआ लेडरबर्ग की थी। प्लाज्मिड्स का आकार 10kb से 250kb तक होता है। यह वृत्ताकार DNA अणु हैं जो जीवाणु कोशिका में जीवाणु गुणसूत्र में मुक्त रूप में पाए जाते हैं। कुछ प्लाज्मिड की जीवाणु कोशिका में एक या दो प्रतिकृतियां जबकि कुछ प्लाज्मिड की 15-100 तक प्रतिकृतियां बन सकती है। ये प्रतिजैविक प्रतिरोधी जीन वहन करते हैं। अधिकांश प्लाज्मिड्स में कम से कम एक DNA सीक्वेंस उपस्थित होता है, जिससे रिप्लेकेशन होता है। जीवाणुभोजी (Bacteriophage) -जीवाणुओं को संक्रमित करने वाले विषाणु जीवाणुभोजी कहलाते हैं। इनमें सिर व पूंछ होती है। इनके ऊपर प्रोटीन का बना आवरण होता है। जीवाणु भोजी के जीनोम की जीवाणु कोशिकाओं में अनेक प्रतिकृतियां बन जाती है। DNA आनुवंशिक पदार्थ होता है जिस पर जीन्स होते है इनमें किसी किसी पर RNA  भी होता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner