Super Exam Geography Air Pressures, Speeds, and Winds / वायुदाब, गति और वायु Question Bank वायुदाब, गतियां, एवं पवनें

  • question_answer
    संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य मैदानों पर चिनूक हवाओं का क्या प्रभाव पड़ता है? (JKPCS 2013)

    A) जाड़े का तापमान बढ़ जाता है।

    B) गर्मी का तापमान कम हो जाता है।

    C) समान तापमान रहता है।

    D) तापमान पर कोर्इ असर नहीं पड़ता है।

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - जाड़े का तापमान बढ़ जाता है।
    व्याख्या - चिनूक एक प्रमुख स्थानीय पवन है। इसकी उत्पत्ति पर्वतों से उतरती हुर्इ गर्म पवन के रूप में होती है। इस पवन के विकास में शीतोष्ण चक्रवात, वायु का रुद्धोष्म परिवर्तन तथा रॉकी पर्वत की भौगोलिक स्थिति का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह रॉकी पर्वत के पूर्वी ढालों के सहारे चलने वाली गर्म तथा शुष्क हवा है, जो दक्षिण में कोलोरेडो के दक्षिणी भाग से उत्तर में कनाडा के ब्रिटिश कोलम्बिया तक प्रवाहित होती है। इसके प्रभाव से जाड़े का तापमान बढ़ जाता है तथा बर्फ पिघल जाती है एवं शीतकाल में भी हरी-भरी घासों का विकास होता है।
    टिप्पणी - यह पवन ये इतनी शुष्क होती हैं कि इन्हें हिम भक्षक अथवा बर्फ-भक्षक भी (snow – eater) कहा जाता है। वे अक्सर स्थानीय लोगों के लिये माइग्रेन के सिरदर्द का कारण बनती हैं। चिनूक दावानल का कारणों के रूप में भी सामने आर्इ है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner