Super Exam Geography Natural Vegetation and Wild Life / प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन Question Bank वन्य एवं वन्य जीव संरक्षण

  • question_answer
    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
    1. भारतीय विश्व का अकेला देश है, जहां शेर तथा बाघ दोनो पाए जाते है।
    2. शीत ऋतु में साइबेरियन सारस बहुत संख्या में भारत आते है।
    3. घडियाल, सम्पूर्ण विश्व में केवल भारत में पाया जाता है।
    4. प्राकृतिक रूप से अब भारत में चीता नहीं पाया जाता। उपरोक्त कथनों में कौन-सा/सें कथन सही है/हैं?

    A) केवल 1

    B) केवल 1 और 3

    C) केवल 1 और 2

    D) उपरोक्त सभी कथन सही है

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - केवल 1 और 2
    व्याख्या -
    भारत विश्व का अकेला देश है जहां शेर तथा बाघ दोनों पाए जाते हैं। भारतीय शेरों का प्राकृतिक वास स्थल गुजरात में गिर जंगल है। बाघ मध्य प्रदेश तथा झारखंड के वनों, पश्चिमी बंगाल के सुंदरवन तथा हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाते हैं। बिल्ली जाति के सदस्यों में तेंदुआ भी है। यह शिकारी जानवरों में मुख्य है।
    भारत के कुछ दलदली भाग पक्षियों के लिए प्रसिद्ध हैं। शीत ऋतु में साइबेरियन सारस बहुत संख्या में यहां आते हैं। इन पक्षियों का एक मनपंसद स्थान कच्छ का रन है। जिस स्थान पर मरूभूमि समुद्र से मिलती है वहां लाल सुंदर. कलंगी वाले फ्लैमिंगो हजारों की संख्या में आते हैं, और खारे कीचड़ के ढेर बनाकर उनमें घोंसले बनाते हैं और बच्चों को पालते हैं।
    नदियों, झीलों तथा समुद्री क्षेत्रों में कछुए, मगरमच्छ और घड़ियाल पाए जाते है। घड़ियाल, मगरमच्छ की प्रजाति का एक ऐसा प्रतिनिधि है जो विश्व में केवल भारत में पाया जाता है।
    भूमि पर रहने वाला दुनिया का सबसे तेज स्तनधारी प्राणी चीता, बिल्ली परिवार का एक अजूबा और विशिष्ट सदस्य है जो 112 किमी. प्रति घंटा की गति से दौड़ सकता है। लोगों को आमतौर पर भ्रम रहता है कि चीता एक तेंदुआ होता है। चीते की विशेष पहचान उसकी आंख के कोने से मुंह तक नाक के दोनों ओर फैले आंसुओं के लकीरनुमा निशान है।
    20वीं शताब्दी से पहले चीते अफ्रीका और एशिया में दूर-दूर तक फैले हुए थे, परंतु इसके आवासीय क्षेत्र और शिकार की उपलब्धता कम होने से ये लगभग लुप्त हो चुके हैं। भारत में तो यह जाति बहुत पहले 1952 र्इ. में लुप्त घोषित कर दी गर्इ थी।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner