Super Exam Geography Atmosphere, Cyclone, Anticyclone / वाताग्र, चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात Question Bank वाताग्र, चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात

  • question_answer
    उष्ण एवं शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों के संदर्भ में तुलना के संदर्भ में निम्न में से सत्य कथनों का चुनाव करें -
    1. शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात स्थल और महासागर दोनों पर विकसित होते हैं।
    2. उष्ण कटिबंधीय चक्रवात प्राय: महासागरों पर विकसित नहीं हो सकते हैं।
    3. उष्ण कटिबंधीय चक्रवात का विस्तार तुलनात्मक रूप से शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात से कम होता है।

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 3
    व्याख्या - कथन 2 असत्य है, क्योंकि उष्ण कटिबंधीय चक्रवात प्राय: महासागरों पर ही विकसित हो सकते हैं।
    उष्ण एवं शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों में अंतर
    शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात उष्ण कटिबंधीय चक्रवात
    इसके विभिन्न क्षेत्रों में ताप विभिन्नता होती हैं। इसके क्षेत्रों पर ताप का वितरण लगभग समान होता हैं।
    इसमें प्राय: दो वाताग्र होते हैं। इसमें वाताग्र जनन सामान्यत: नहीं होता हैं।
    यह शीत ऋतु में अधिक उत्पन्न होते हैं। यह ग्री”म ऋतु में अधिक उत्पन्न होते हैं।
    ये चक्रवात सामान्यत: महासागरों के पूर्वी भाग में उत्पन्न होते हैं। \[30{}^\circ -60{}^\circ \] अक्षांशों के मध्य इनकी के उत्पत्ति होती है। ये चक्रवात प्राय: महासागरों के पश्चिम भाग में उत्पन्न होते हैं। \[10-20{}^\circ \] अक्षांशोंके मध्य इनकी उत्पत्ति होती है।
    यह स्थल और सागरे दोनों पर विकसित होते हैं। उष्ण कटिबंधीय प्राय: महासागरों पर ही विकसित होते हैं।
    इनकी समदाब रेखाएं V आकार की होती हैं। इनकी समदाब रेखाएं प्राय: गोलाकार होती हैं।
    वायु का वेग अधिक नहीं होता। वायु का वेग प्राय: 85 से 120 किमी. प्रति घंटा या इससे भी अधिक हो जाता है।
    वायुदाब प्रवणता कम होती है। वायुदाब प्रवणता प्राय: बहुत तीव्र होती है।
    ये हजारों वर्ग किमी. में विस्तृत होते हैं। इनका विस्तार तुलनात्मक रूप से कम होता है।
    इनके प्रभाव से व”रा धीरे-धीरे एवं कर्इ दिनों तक होती हैं। ये प्राय: पूर्व से पश्चिम की ओर गमन करते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner