Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank लोकसंगीत, चित्रपट संगीत एवं भजन गीत (संगीत कला भाग 3)

  • question_answer
    लोकगीतों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. न्यौली कुमाऊं क्षेत्र का लोकगीत है।
    2. चांचरी महाराष्ट्र का लोकगीत है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1                    

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D)                          न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर – 1 और 2
    व्याख्या - उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं। न्यौली उत्तराखंड के कुमाऊं और चांचरी महाराष्ट्र का लोकगीत है।
    न्यौली - शाब्दिक अर्थ के रूप में न्यौली का अर्थ नवेली या नये से लगाया जाता है। कुमाऊं में नई बहू को नवेली कहा जाता है। न्यौली एक कोयल प्रजाति की मादा पक्षी भी है। ऐसा माना जाता है कि यह न्यौली अपने पति के विरह में निविड़ जंगल में भटकती रहती है। सुदर घने बांज, बुरांश के जंगलो में न्यौली की सुरलहरी को सहृदयों ने मानवीय संवेदनाओं के धरातल पर उतारने का प्रयास गीतों के माध्यम से किया है। न्यौली की गायनपद्धति में प्रकृति, ऋतुएं, नायिका के नख शिख भेद निहित हैं। छंदशास्त्र के दृष्टिकोण से न्यौली को चौदह वर्गों का मुक्तक छंद रचना माना जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner