निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए? |
1. वीर सिंह बुंदेला ने औरंगजेब के विरुद्ध विद्रोह किया |
2. चंपत राय ने जहांगीर के विरुद्ध विद्रोह किया |
उपरोक्त कथनों में से कौन सा सही है? |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2 दोनों
D) ना तो 1 ना ही 2
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - ना तो 1 ना ही 2 व्याख्या - वीर सिंह बुंदेला मुगल बादशाह (शहजादा सलीम बाद का जहांगीर) जहांगीर का समकालीन था। उसने अबुल फजल की हत्या 1602 ई. में की थी। औरंगजेब के शासनकाल में छत्रसाल बुंदेला ने विद्रोह किया था। चंपत राय बुंदेला ओरछा शासकों की प्रशाखा का वंशज था। ओरछा के क्षेत्रों को मुगल साम्राज्य में मिला लिया गया था तो चंपत राय ने जुझारू के छोटे लड़के पृथ्वीराज का समर्थन किया और ओरछा के आसपास के क्षेत्रों पर छापा मारना शुरू कर दिया। इस समय मुगल बादशाह शाहजहां शासन कर रहा था।You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec