मुगल-सिख संघर्ष के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार |
1. इनका संघर्ष धार्मिक न होकर व्यक्तिगत व राजनैतिक था। |
2. खुसरो की मदद करने के आरोप में जहांगीर ने अर्जुनदास व हरगोविंद को कैद में रखा था। |
3. जहांगीर के समय सिख-मुगल संघर्ष प्रारंभ हुआ था। उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सत्य है/हैं? |
A) केवल 1 और 2
B) केवल 2
C) केवल 1 और 3
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - 1, 2 और 3 व्याख्या - सिख और मुगल शासकों के बीच संघर्ष का कारण धार्मिक न होकर व्यक्तिगत और राजनैतिक था। जहांगीर ने आरोप लगाया कि गुरु अर्जुनदास ने शहजादा खुसरो की मदद पैसे और प्रार्थना से की। अतः उसने अर्जुनदास और उनके उत्तराधिकारी हरगोविंद को कैद में रखा था। अकबर सिख गुरुओं से बहुत प्रभावित था। वह उनसे मिलने अमृतसर जाया करता था, परंतु जहांगीर के समय दोनों के बीच संघर्ष प्रारंभ हो गया था।You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec