Super Exam Geography Oceanographic Science / महासागरीय विज्ञान Question Bank महासागरीय विज्ञान

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. समुद्र तल के ऊपर उठने की क्रिया को भाटा कहते हैं।
    2. पृथ्वी, चंद्रमा व सूर्य की स्थिति ज्वार की उत्पत्ति का कारण है।
    3. ज्वारों का प्रयोग विद्युत शक्ति उत्पन्न करने में भी किया जाता है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - 2 और 3
    व्याख्या - पहला कथन असत्य है, शेष दोनों कथन सत्य हैं।
    सागर एवं महासागरों का जल एक निश्चित समय अंतराल में दिन में दो बार पर ऊपर उठता है, और नीचे गिरता है। इस प्रकार समुद्र तल के ऊपर उठने की क्रिया को ‘ज्वार’ तथा उसके नीचे उतरने की क्रिया को ‘भाटा’ कहते हैं।
    पृथ्वी, चंद्रमा व सूर्य की स्थिति ज्वार की उत्पत्ति का कारण है इसलिये इनकी स्थिति के सही ज्ञान से ज्वारों का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। यह नौसंचालकों व मछुआरों को उनके कार्य संबंधी योजनाओं में मदद करता है। ज्वारनदमुख के भीतर, जहां प्रवेश द्वार पर छिछली रोधिकाएं होते हैं, जो कि नौकाओं एवं जहाजों को बंदरगाह में प्रवेश करने से रोकती हैं।
    ज्वारों का प्रयोग विद्युत शक्ति उत्पन्न करने में भी किया जाता है। कनाडा, फ्रांस, रूस इसका कुशलतम उपयोग कर रहे हैं।
    ज्वार-भाटा ज्वारनदमुख से प्रदूषित जल को बाहर निकालने में भी मदद करती हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner