Super Exam Geography Oceanographic Science / महासागरीय विज्ञान Question Bank महासागरीय विज्ञान

  • question_answer
    महासागरीय तापमान के लंबवत एवं क्षैतिज वितरण के सम्बंध मे निम्न कथनों पर विचार करें
    1. भूमध्यरेखा से ध्रुवों की ओर तापमान में क्रमिक कमी आती
    2. सागर का सर्वाधिक तापमान सतह पर पाया जाता है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - महासागरों के तापमान में क्षैतिज एवं लम्बवत विषमता पार्इ जाती है और विभिन्न महासागरों तथा एक महासागर के विभिन्न भागों में तापमान के वितरण में क्षैतिज एवं लम्बवत विषमता मिलती है।
    विषुवत वृत्त पर सतह का तापमान लगभग \[26.7{}^\circ C\]होता है। साथ ही भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर तापमान में कमी आती है। \[20{}^\circ \]अक्षांश के पास \[21{}^\circ C,\,\,40{}^\circ \]अक्षांश के पास \[16{}^\circ C\] तथा \[60{}^\circ \] अक्षांश के पास \[1.5{}^\circ C\] एवं ध्रुवों के पास \[0{}^\circ C\] तापमान पाया जाता है।
    सागरों एवं महासागरों में सौर्य विकिरण के प्रभाव में गहरार्इ के साथ कमी होते जाती है। परिणामस्वरूप सागरों - महासागरों का सर्वाधिक तापमान सतह पर पाया जाता है और सतह से गहरार्इ की ओर तापमान में कमी होती जाती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner