Super Exam Geography Oceanographic Science / महासागरीय विज्ञान Question Bank महासागरीय विज्ञान

  • question_answer
    ग्रेट बैरियर रीफ कहां पर स्थित है?   (MPPCS 2015)

    A) प्रशांत महासागर में

    B) भूमध्य सागर में

    C) हिंद महासागर में

    D) अटलांटिक महासागर में

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - प्रशांत महासागर में
    व्याख्या - ग्रेट बैरियर रीफ विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल रोधिका है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर स्थित ग्रेट बैरियर रीफ दुनिया की सबसे बड़ी और प्रमुख अवरोधक प्रवाल भित्ति है। यह ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड के उत्तर-पूर्वी तट में मरीन पार्क के समानांतर 1200 मील तक फैली हुर्इ है। कुल 1,600 किमी. लंबी यह प्रवाल भित्ति \[9{}^\circ \]दक्षिण से \[22{}^\circ \]दक्षिण अक्षांशों के मध्य विस्तृत है। प्रवाल भित्तियों को विश्व के सागरीय जैव विविधता का उष्णस्थल माना जाता है तथा इन्हें समुद्रीय वर्षावन भी कहा जाता है। विश्व के सर्वाधिक प्रवाल हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पाए जाते हैं। ये भूमध्य रेखा के 30% डिग्री तक के क्षेत्र में पाए जाते हैं। विश्व में पाए जाने वाले कुल प्रवाल का लगभग 30% हिस्सा दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र में पाया जाता है। यहां प्रवाल दक्षिणी फिलिपींस से पूर्वी इंडोनेशिया और पश्चिमी न्यू गिनी तक पाए जाते हैं।
    टिप्पणी -
    प्रवाल भित्तियां या मुंगे की चट्टाने या कोरल रीफ समुद्र के भीतर स्थित प्रवाल जीवों द्वारा छोड़े गए कैल्शियम कार्बोनेट से बनी होती हैं।
    प्रवाल कठोर संरचना वाले चूना प्रधान जीव सिलेन्ट्रेटा पोलिप्स होते हैं। इन प्रवालों की कठोर सतह के अंदर सहजीवी संबंध से रंगीन शैवाल जूजैंथिली पाए जाते हैं।
    विशेष -
    प्रवाल भितियों का निर्माण कोरल पॉलिप्स नामक जीवों के कैल्शियम कार्बोनेट से निर्मित अस्थि-पंजरों के अलावा, कार्बोनेट तलछट से भी होता है जो इन जीवों के ऊपर हजारों वषो से जमा हो रही है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner