निम्न कथनों पर विचार करें - |
1. सूर्य, के पास चन्द्रमा से अधिक आकर्षण शक्ति है। |
2. ज्वार उत्पन्न करने की चन्द्रमा की शक्ति सूर्य की अपेक्षा अधिक है। |
उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2
D) न तो 1 न ही 2
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - 1 और 2 |
व्याख्या - समुद्रीय ज्वार-भाटा की उत्पत्ति का प्रमुख कारण सूर्य और चन्द्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति है। |
पृथ्वी में सूर्य या चन्द्रमा के आकर्षण बल की शक्ति का इनके आकार एवं दूरी से सीधा संबंध है। स्पष्ट है कि सूर्य चन्द्रमा से आकार में बड़ा होने के कारण चन्द्रमा से अधिक आकर्षण बल की शक्ति रखता है, किंतु चन्द्रमा सूर्य की अपेक्षा पृथ्वी के अधिक निकट हैं, इसलिए चन्द्रमा का आकर्षण बल अधिक प्रभावशाली है। |
सूर्य का आकार चन्द्रमा के आकार से लगभग 300 करोड़ गुना अधिक है। किन्तु वह चन्द्रमा की अपेक्षा तीन सौ गुना अधिक दूर स्थित है। परिणामस्वरूप ज्वार उत्पन्न करने की चन्द्रमा की शक्ति सूर्य की अपेक्षा 2.1 गुना अधिक है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec