Super Exam History The Mourya Empire Question Bank मौर्य साम्राज्य

  • question_answer
    निम्नलिखित में से प्राचीनतम राजवंश कौन-सा है?

    A)  मौर्य                                                        

    B)  गुप्त

    C)  कुषाण                                                     

    D)  कण्व

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर – [a] मौर्य व्याख्या - ‘मौर्य काल’ प्राचीन भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है इसका समयकाल 322-185 ई. पू. है। चंद्रगुप्त मौर्य, चाणक्य, बिन्दुसार तथा सम्राट अशोक आदि जैसे प्रसिद्ध व्यक्ति इसी वंश में हुए। मौर्य साम्राज्य के पतन के पश्चात् भारत की राजनैतिक एकता समाप्त हो गई थी। हालांकि इसके बाद कुषाणों और सातवाहन शासकों ने क्रमशः उत्तर तथा दक्षिण भारत में राजनैतिक स्थिरता लाने का प्रयत्न किया परन्तु वे सफल नहीं हुए। कुषाण वंश की शकों की कुषाण नामक एक शाखा का प्रारम्भ 30 ई. के लगभग हुआ। गुप्त साम्राज्य 275 ई. के आसपास में सत्ता में आया था। शुंग वंश के अन्तिम शासक देवभूति के मंत्री वसुदेव ने उसकी हत्या 73 ई. पू. में कर कण्व वंश की स्थापना की।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner