Super Exam Biology Human Health And Disease / मानव स्वास्थ्य और रोग Question Bank मानव स्वास्थ्य, रोग एवं उपचार

  • question_answer
    कथन: चेचक (Small Pox) वायरस द्वारा होता है। कारण: मरीज को पृथक बिस्तर पर रखना चाहिए।      (UPPCS 1990)

    A) कथन और कारण दोनों सत्य हैं तथा कारण, कथन पर आधारित है।

    B) कथन सत्य है, कारण असत्य है।  

    C) कथन असत्य है, कारण सत्य है।

    D) कथन एवं कारण दोनों असत्य है।

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - कथन और कारण दोनों सत्य हैं तथा कारण, कथन पर आधारित है।
    व्याख्या - चेचक या शीतला (Small Pox) - यह छोटे बच्चों में फैलता है। यह रोग वेरिओला पॉक्स वाइरस से होता है। जो कि अॉर्थो पॉक्स वाइरस परिवार का सदस्य है। यह रोग मुख्यतया त्वचा को प्रभावित करता है। इसमें रोगी को शुरुआत में बुखार रहता है तथा संक्रमण से पूरे शरीर पर बड़े-बड़े दानों भरी पुटिकाओं (follicles) में बदल जाते हैं। अब ये पुटिकाएं स्फोट में बदल जाती हैं और अन्तत: स्कैब बन जाते हैं। तीसरे सप्ताह तक स्कैब झड़ जाते हैं और इनके स्थान पर त्वचा पर धब्बे पड़ जाते हैं, इन्हें चेचक के निशान (Pox mark) कहते हैं। यह रोग संक्रमित व्यक्ति को बदसूरत के साथ अन्धा-बहरा भी कर सकता है। नवजात शिशुओं को चेचक का टीका लगाने से अब यह रोग मूल रूप से समाप्त हो जाता है। इसमें वायरस रोगी की त्वचा, थूक, वायु, वस्त्र के संपर्क में आने से फैलता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner