s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Biology Human Health And Disease / मानव स्वास्थ्य और रोग Question Bank मानव स्वास्थ्य, रोग एवं उपचार

  • question_answer
    एलाइजा (ELISA) परीक्षण किया जाता है         (UPPCS 2004, 2007)

    A) एड्स पहचानने के लिए

    B) क्षयरोग की पहचान के लिए

    C) मधुमेह की पहचान के लिए

    D) टायफॉइड की पहचान के लिए

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - एड्स पहचानने के लिए
    व्याख्या - एड्स रोग में संक्रमित T, लिम्फोसाइट्स में, HIV के कुछ जीन्स के नियन्त्रण में, कुछ ऐसी एन्टीजन प्रोटीन्स संश्लेषित होकर रक्त में उपस्थित होती हैं जिन्हें निष्क्रिय करने के लिए शरीर के प्रतिरक्षा तन्त्र में उपयुक्त एंटीबॉडीज प्रोटीन्स का निर्माण होता हैं। रक्त में इन्हीं एंटीबॉडी की उपस्थिति या अनुपस्थिति का सीरम द्वारा जांच (Serological Test) द्वारा पता लगाकर भ्प्ट संक्रमण का निर्धारण किया जाता है। वैज्ञानिकों ने इन एंटीबॉडीज की सीरम जांच के लिए एलाइजा-एन्जाइम सहलग्न प्रतिरोधी शोषक जांच (ELISA-Enzyme linked immunosorbent assay) का आविष्कार किया है। एलाइजा अन्य सीरम जांचों की अपेक्षा अधिक विश्वसनीय व प्रभावी है लेकिन महंगी भी है। मुम्बर्इ के कैंसर अनुसन्धान संस्थान के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के वैज्ञानिकों ने एक सस्ते किट का निर्माण किया है जिसका नाम HIV-I तथा HIV-II वेस्टर्न ब्लॉट रखा गया है। प्रति-पश्चविषाणवीय (Anti - retrovirus) औषधियों से एड्स का उपचार आंशिक रूप से ही प्रभावी है। ये औषधियां रोगी के जीवन काल को कुछ वर्ष बढ़ा सकती है लेकिन अंतत: मृत्यु होती हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner