Super Exam Biology Respiratory System / श्वसन प्रणाली Question Bank मानव श्वसन तंत्र

  • question_answer
    मनुष्य में श्वासोच्छ्वास (Breathing) एवं श्वसन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
    1. श्वासोच्छ्वास पेशीय तथा यांत्रिक क्रिया है।
    2. श्वासोच्छ्वास क्रिया एन्जाइमों पर निर्भर करती है।
    3. श्वसन जीवद्रव्यीय जैव रासायनिक क्रिया है।
    4. श्वसन क्रिया एंजाइमों की क्रियाशीलता पर निर्भर करती है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A) केवल 1

    B)                        केवल 2

    C) केवल 1, 3 और 4       

    D) केवल 2, 3 और 4

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - केवल 1, 3 और 4
    व्याख्या - श्वासोच्छ्वास - यह पेशीय तथा यांत्रिक क्रिया है। इसमें ऑक्सीजन युक्त वायु का शरीर में अंतर्ग्रहण तथा कार्बन-डाइऑक्साइड को बाहर निकाला जाता है। यह क्रिया कोशिका के बाहर ही संपादित होती है। इस प्रक्रम में ऊर्जा का उत्पादन नहीं होता है। यह क्रिया एन्जाइमों पर निर्भर नहीं करती है।
    श्वसन - यह जीवद्रव्यीय जैव रासायनिक क्रिया है। यह क्रिया भोज्य पदाथोर्ं के ऑक्सीकरण की प्रक्रिया होती है। यह क्रिया कोशिका के अंदर होती है। इस क्रिया में ऊर्जा निकलती है, जो कि ATP के रूप में संचित की जाती है। यह क्रिया एंजाइमों की क्रियाशीलता पर निर्भर करती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner