Super Exam General Studies Sculpture in India / भारत में मूर्तिकला Question Bank मध्यकालीन भारत में मूर्तिकला (मूर्तिकला भाग 2)

  • question_answer
    एलीफेंटा गुफा - मूर्तिशिल्प के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. इस गुफा में भगवान शिव की अर्धनारीश्वर प्रतिमा स्थापित हैं।
    2. एलीफेंटा गुफा में भगवान् शिव के विभिन्न स्वरूपों के कारण इन्हें ‘टैम्पल केव्स’ कहा जाता हैं। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - एलीफेंटा की कुल सात गुफाओं में 5 गुफा हिन्दू और अन्य 2 गुफाएं बौद्ध धर्म से संबंधित हैं। इस गुफा में भगवान शिव की अर्धनारीश्वर प्रतिमा भी स्थापित हैं, इस प्रतिमा में बायां अंग स्त्री और दायां अंग पुरुष रुप में दर्शाया गया है। एलीफेंटा गुफा में भगवान् शिव के विभिन्न स्वरूपों के कारण इन्हें ‘टैम्पल केव्स’ भी कहा जाता हैं। यहां पर शिव-पार्वती के विवाह समेत रावण द्वारा कैलाश पर्वत को ले जाने एवं शिव के नटराज रुप का बेहद आर्कषक चित्रण किया गया है।
    टिप्पणी - अपनी अद्भुत शिल्पकारी एवं ऐतिहासिक महत्व की वजह से साल 1987 में यूनेस्को द्वारा एलिफेंटा गुफाओं को विश्व विरासत स्थल घोषित किया था। विशेष - वर्तमान में एलीफेंटा गुफा की देखरेख भारत के द्य पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा किया जा रहा है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner