Super Exam General Studies Art, Culture and Heritage / कला, संस्कृति और विरासत Question Bank मध्यकालीन भारत में कला एवं संस्कृतिक विकास

  • question_answer
    निम्न मुसलमान विद्वानों में से हिन्दी साहित्य के लिए किसका सबसे महत्वपूर्ण योगदान है?

    A) अबुल फजल             

    B)          फैजी

    C) अब्दुल रहीम खानखाना

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - अब्दुल रहीम खानखाना
    व्याख्या - अब्दुल रहीम खानखाना का नाम हिन्दी साहित्य जगत में महत्वपूर्ण रहा है। अब्दुल रहीम खानखाना का जन्म 17 दिसम्बर 1556 को लाहौर में हुआ। इनके पिता का नाम बैरम खान तथा माता का नाम सुल्ताना बेगम था। मुस्लिम धर्म के अनुयायी होते हुए भी रहीम ने अपनी काव्य रचना द्वारा हिन्दी साहित्य की जो सेवा की उसकी मिसाल विरले ही मिल सकेगी। रहीम जी की कई रचनाएं प्रसिद्ध हैं जिन्हें उन्होंने दोहों के रूप में लिखा। इन दोहो में नीति परक का विशेष स्थान है।
    विशेष - रहीम के ग्रंथो में रहीम दोहावली या सतसई, बरवै, नायिका भेद, श्रृंगार, सोरठा, मदनाष्ठक, राग पंचाध्यायी, नगर शोभा, फुटकर बरवै, फुटकर छंद तथा पद, फुटकर कवितव, सवैये, संस्कृत काव्य सभी प्रसिद्ध हैं।
    टिपप्णी - इन्होंने तुर्की भाषा में लिखी बाबर की आत्मकथा “तुजके बाबरी” का फारसी में अनुवाद किया। “मआसिरे रहीमी” और “आइने अकबरी” में इन्होंने “खानखाना” व रहीम नाम से कविता की है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner