Super Exam General Studies Architecture / वास्तु-कला Question Bank मध्यकालीन भारत की क्षेत्रीय स्थापत्य शैलियां (स्थापत्य कला भाग 6)

  • question_answer
    हिमालयी मंदिरों के सन्दर्भ में निम्न कथनो में विचार करें.
    1. प्राय: इनका आकार ‘पैगोडा’ के समान होता है।
    2. धातु से बनी मूर्तियां पीले रंग की हैं।
    3. ये मंदिर बौद्ध एवं हिंदू दोनों धर्मों को समर्पित हैं। उपरोक्त में से कौनसा/कौनसे कथन सत्य है/हैं -

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1, 2 और 3

    D) 1 और 3

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या - उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं। हिमालयी मंदिरों की प्रमुख विशेषताएं अग्रानुसार हैं - ये मंदिर, विशेषकर कश्मीर में, काष्ठ निर्मित हैं। इनके निर्माण में ढलवां छतों का प्रयोग किया गया है। हिमपात से बचाव हेतु छतें शिखरनुमा एवं बाहर की ओर झुकी हुई होती हैं। प्राय: इनका आकार ‘पैगोडा’ के समान होता है। धातु से बनी मूर्तियां पीले रंग की हैं, जो तांबे एवं जिंक की मिश्र धातु से निर्मित हैं। ये मंदिर बौद्ध एवं हिंदू दोनों धर्मों को समर्पित हैं। इन पर सामान्य नक्काशी की गयी है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner