Super Exam General Studies Architecture / वास्तु-कला Question Bank मध्यकालीन भारत की क्षेत्रीय स्थापत्य शैलियां (स्थापत्य कला भाग 6)

  • question_answer
    हिमालयी मंदिरों की प्रमुख विशेषताएं के संदर्भ में निम्न कथनों में विचार करें
    1. ये मंदिर, विशेषकर कश्मीर में, काष्ठ निर्मित हैं।
    2. ये मंदिर बौद्ध एवं हिंदू दोनों धर्मों को समर्पित हैं। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - हिमालय की पहाड़ियों जैसे कुमाऊं, गढ़वाल, हिमाचल और कश्मीर में मंदिर स्थापत्य की एक विशिष्ट शैली का विकास हुआ। हिमालयी मंदिर स्थापत्य शैली कई शैलियों का मिश्रण है। हिमालयी मंदिरों की प्रमुख विशेषताएं - ये मंदिर, विशेषकर कश्मीर में, काष्ठ निर्मित हैं। इनके निर्माण में ढलवां छतों का प्रयोग किया गया है। ये मंदिर बौद्ध एवं हिंदू दोनों धर्मों को समर्पित हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner