Super Exam General Studies Architecture / वास्तु-कला Question Bank मुगलकालीन वास्तुकला (स्थापत्य कला भाग 5)

  • question_answer
    बादशाही मस्जिद के संदर्भ में निम्न कथनों में विचार करें -
    1. बादशाही मस्जिद लाहौर में स्थित है।
    2. इस मस्जिद को मुगल सम्राट औरंगजेब ने बनवाया था। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - बादशाही मस्जिद पाकिस्तान के लाहौर में स्थित है। इस मस्जिद को 1673 ईसवी में मुगल सम्राट औरंगजेब ने बनवाया था। यह मस्जिद मुगल काल की सौंदर्य और भव्यता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। पाकिस्तान की इस दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद में एक साथ 55000 हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं। बादशाही मस्जिद का डिजाइन दिल्ली की जामा मस्जिद से काफी मिलता-जुलता है, जिसे 1648 में औरंगजेब के पिता शाहजहां ने बनवाया था। मस्जिद लाहौर किले के नजदीक स्थित है। हाल में मस्जिद परिसर में एक छोटा संग्रहालय भी जोड़ा गया है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner