Super Exam General Studies Architecture / वास्तु-कला Question Bank मुगलकालीन वास्तुकला (स्थापत्य कला भाग 5)

  • question_answer
    निम्न में से किस शासक ने अकबर के मकबरे को नुकसान पहुचाते हुए अकबर की अस्थियों को अग्नि में समर्पित कर दिया?

    A) उदयभान

    B) राजा राम

    C) भज्जासिंह

    D) जफरजंग

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - राजा राम
    व्याख्या - ओरंगजेब के समय में जाट शासक राजा राम के नेतृत्व में जाटों ने अकबर की कब्र खोदकर इसकी अस्थियों को अग्नि में समर्पित कर दिया एवम मकबरे को नुकसान भी पहुंचाया।
    टिप्पणी - राजाराम जाट, भज्जासिंह का पुत्र था और सिनसिनवार जाटों का सरदार था। वह बहुमुखी प्रतिभा का धनी था, वह एक साहसी सैनिक और विलक्षण राजनीतिज्ञ था। उसने बड़ी चतुराई से जाटों के दो प्रमुख कबीलों-सिनसिनवारों और सोघरियों (सोघरवालों) को आपस में मिलाया।
    विशेष - कुछ स्रोतों के अनुसार राजाराम ने अकबर के अलावा जहांगीर के कब्र को तोड़ कर उनकी अस्थियों को बाहर निकाला और जला कर राख कर दिया और एक संदेश प्रचलित किया - “ढाई मसती बसती करी खोद कब्र करी खड्ड, अकबर अरु जहाँगीर के गाढ़े कढ़ी हड्ड”।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner