Super Exam General Studies Architecture / वास्तु-कला Question Bank मुगलकालीन वास्तुकला (स्थापत्य कला भाग 5)

  • question_answer
    अकबर द्वारा निर्मित वास्तुकला के नमूनो में विचार करें -
    1. आगरे के लाल किले की दीवारें लगभग 70 फुट ऊंची है।
    2. आगरा के लाल किले का निर्माण अकबर के समय हुआ।
    3. अमर सिंह द्वार आगरा के लाल किले का हिस्सा है। उपर्युक्त में सही कथनों का चुनाव करें -

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - [d] 1, 2 और 3
    व्याख्या - आगरा एवं लाहौर के किले का निर्माण अकबर के समय हुआ। आगरे के लाल किले की दीवारें लगभग 70 फुट ऊंची है। तथा इसका घेराव डेढ़ मील (2.4 km) है। आगरे के किले में 2 मुख्य द्वार हैं जिनमें से एक पश्चिम की और दूसरा इससे छोटा अमर सिंह द्वार है। किले के पश्चिम द्वार को दिल्ली व हाथी द्वार के नाम से जाना जाता है क्योंकि इसके मुख्य मेहराब पर दो हाथियों की आकृति उकेरी हुई है। इस किले के भीतर अकबर ने लगभग 500 इमारतों का निर्माण करवाया । अकबर द्वारा निर्मित ये इमारते लाल बलुआ पत्थर की थी जिन्हें शाहजंहा ने तुड़वा कर इसके स्थान पर संगमरमर की नई इमारतों का निर्माण करवाया।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner