Super Exam General Studies Language and Literature / भाषा और साहित्य Question Bank भाषाएं एवं लिपियां

  • question_answer
    भारतीय भाषा परिवार के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें
    1. भारत में सबसे ज्यादा द्रविड़ परिवार की भाषा बोली जाती हैं
    2. हिंदी, बंगाली, मराठी, गुजराती भारोपीय परिवार की भाषाएं हैं।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें-

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 2
    व्याख्या - भाषाई दृष्टिकोण से भारत में काफी विविधता है। भारतीय भाषाओं का उद्भव व विकास अलग-अलग तरीके से हुआ है और वे भारतीय के विभिन्न जातीय समूहों से संबंधित हैं। भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। देश की कुल जनसंख्या का 73% भारोपीय परिवार की, 25% द्रविड़ परिवार की, 1.3% आस्ट्रिक परिवार की तथा मात्र 0.7% भाग चीनी-तिब्बत परिवार की भाषाएं बोलता है।
    भारोपीय परिवार भारतीय भाषाओं में सबसे महत्वपूर्ण भाषा परिवार है और देश की प्रमुख भाषाएं हिंदी, बंगाली, मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, असमी, उडिया, कश्मीरी, उर्दू, मैथिली और संस्कृत इसमें शामिल हैं।
    टिप्पणी - भारतीय भाषाओं को मुख्य रूप से चार परिवारों में वर्गी कृत किया जाता है
    (1) इंडो-यूरोपीय या भारोपीय परिवार
    (2) द्रविड़ परिवार
    (3) आस्ट्रिक परिवार व
    (4) चीनी-तिब्बती परिवार।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner