s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam General Studies Language and Literature / भाषा और साहित्य Question Bank भाषाएं एवं लिपियां

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. भारतीय संविधान की आठवी अनुसूची में मूल रूप से 22 भाषाएं थी।
    2. 21वां संशोधन, 1967 के द्वारा कोंकणी को आठवी अनुसूची में शामिल किया गया।
    3. 92वें संविधान संशोधन 2003 के द्वारा नेपाली को आठवी अनुसूची में जगह दी गई। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1, 2 और 3

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) इनमें से कोई नहीं

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - इनमें से कोई नहीं
    व्याख्या -उपरोक्त सभी कथन असत्य हैं
    वर्तमान में आठवी अनुसूची में संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त 22 प्रादेशिक भाषाओं का उल्लेख है। इस अनुसूची में आरम्भ में 14 भाषाएं (असमिया, बांग्ला, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, कश्मीरी, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, उर्दू) थीं।
    21वां संशोधन (1967) -इसके द्वारा सिंधी भाषा को संविधान की आठवी अनुसूची के अंतर्गत पंद्रहवी भाषा के रूप में शामिल किया गया।
    71वां संशोधन (1992) - इस संविधान संशोधन के द्वारा आठवी अनुसूची में कोंकणी, मणिपुरी और नेपाली भाषा को सम्मिलित किया गया जिससे इस अनुसूची में कुल भाषाओं की संख्या 18 हो गई। 92वां संशोधन (2003)- इस संविधान संशोधन के द्वारा बोडो, डोगरी, मैथिली, संथाली को 8वी अनुसूची में शामिल किया गया और इस प्रकार इस अनुसूची में कुल 22 भाषाएं हो गई।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner