s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Indian Polity and Civics Language Related Provisions Question Bank भाषा सम्बन्धी उपबन्ध

  • question_answer
    निम्नलिखित में से भारत के संविधान में उल्लिखित भाषाओं के बारे में क्या सही है?

    A) राज्य भाषायी अल्पसंख्यकों को प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के माध्यम के रूप में उनकी मातृभाषा चुनने के लिए बाध्य कर सकता है।

    B) अंगिका अब संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित है।

    C) हिन्दी भारत की राष्ट्रीय भाषा है।

    D) बोड़ो संविधान की आठवीं अनुसूची में स्वीकृत भाषा है।

    Correct Answer: D

    Solution :

    व्याख्या-बोडो भाषा असम राज्य की बोड़ो जनजाति के द्वारा बोली जाती है। बोड़ो भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषा है। इसे 92वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 के द्वारा आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया। संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार, हिन्दी भारतीय संघ की राजभाषा है न कि राष्ट्रीय भाषा। अंगिका, संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 350( क) के अनुसार, प्रत्येक राज्य और राज्य के भीतर प्रत्येक स्थानीय प्राधिकारी भारतीय अल्पसंख्यक वर्गों के बालकों को शिक्षा के प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा की पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था करने का प्रयास करेगा और राष्ट्रपति किसी राज्य को ऐसे निर्देश दे सकेगा जो वह इस सुविधा का उपबंध सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक या उचित समझे। राज्य किसी भी प्रकार से उन्हें ऐसा करने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner