Super Exam Indian Polity and Civics The Indian Constitution Question Bank भारतीय संविधान के विकास का क्रम

  • question_answer
    संविधान सभा के कार्यों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
    1. इसने मई 1949 में कॉमनवेल्थ में भारत की सदस्यता  की पुष्टि की ।
    2. इसने 22 जुलाई, 1947 को राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
    3. इसने 24 जनवरी, 1950 को राष्ट्रगान को अपनाया।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?

    A) केवल 2 और 3

    B) केवल 1 और 2

    C) 1, 2 और 3

    D) केवल 1

    Correct Answer: C

    Solution :

    व्याख्या - संविधान सभा के द्वारा प्रमुख कार्यों मे मई 1949 में राष्ट्रमण्डल राष्ट्रों के एक राजनैतिक संघ की सदस्यता की पुष्टि की, जिसमें वर्तमान में 54 सदस्य राष्ट्र शामिल है। संविधान सभा द्वारा 22 जुलाई, 1947 को राष्ट्रीय ध्वज और 24 जनवरी, 1950 को राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत को अपनाया गया था। राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम‘ बंकीमचन्द चटर्जी द्वारा संस्कृत भाषा में रचा गया। इसका अंग्रेजी में अनुवाद श्री अरविन्द घोष द्वारा किया गया था। सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत को कांग्रेस के 1896 के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था, जबकि सर्वप्रथम राष्ट्रगान को कांग्रेस के 27 दिसंबर, 1911 के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। राष्ट्रगान की रचना रवीन्द्रनाथ ठाकुर (टैगोर) द्वारा मूल रूप से बांग्ला भाषा में की गई थी। भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी, 1949 को सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तम्भ को भारत के राजचिन्ह के रूप में अपनाया गया। शक संवत पर आधारित राष्ट्रीय पंचाग, जिसका पहला महीना चैत्र एवं अंतिम महीना फाल्गुन है, को भारत सरकार द्वारा 22 मार्च, 1957 को राष्ट्रीय पंचाग (कैलेण्डर ) के रूप में अपनाया गया था।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner