बाल गंगाधर तिलक से संबंधित नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये |
1. उन्होंने महाराष्ट्र में कर न चुकाने का आंदोलन चलाया। |
2. महाराष्ट्र में उन्होंने शिवाजी नामक उत्सव आरंभ किया। |
3. उन्होंने मराठी में केसरी नामक समाचार-पत्र निकाला। |
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? |
A) केवल 1 और 2
B) 1, 2 और 3
C) केवल 2 और 3
D) केवल 2
Correct Answer: B
Solution :
उत्तर - (b)1, 2 और 3 |
व्याख्या - तिलक जी ने महाराष्ट्र में कर न चुकाने का अभियान चलाया। उन्होंने महाराष्ट्र के अकाल पीड़ित किसानों से कहा कि अगर उनकी फसल खराब हो जाए तो वे मालगुजारी न दें। बाल गंगाधर तिलक ने अंग्रेजी में मराठा तथा मराठी में केसरी नामक समाचार- पत्र निकाले। 1893 ई. में गणपति उत्सव और 1895 ई. में उन्होंने शिवाजी उत्सव का आयोजन आरंभ किया। |
टिप्पणी - उत्सव बनाने का उद्देश्य महाराष्ट्रीयन युवकों के आगे अनुकरण के लिये शिवाजी का उदाहरण सामने रखकर उनमें राष्ट्रवाद की भावना पैदा करना था। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec